/कांग्रेस पार्टी की बैठक में उमडे जन सलैब को देख कर भावुक हुए बावा हरदीप सिंह व उनकी धर्मपत्नी ।

कांग्रेस पार्टी की बैठक में उमडे जन सलैब को देख कर भावुक हुए बावा हरदीप सिंह व उनकी धर्मपत्नी ।


लोगो की सेवा करते आए है और करते रहेगे – हरदीप सिंह बावा

नालागढ 24 मार्च,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा


नालागढ के कांग्रेस नेता बावा हरदीप सिंह आज पार्टी मीटिंग के दौरान उमडे जन समूह को देख कर अपने भाषण को शुरू करने के दौरान भावुक हो गए और अपनी धर्मपत्नी सहित नम आंखो से लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि उन्होने तन मन धन से जनता की सेवा का बीडा उठाया है । हम पति पत्नी दोनो जनता की सेवा के लिए रात दिन लगे है लेकिन जनता को धोखा देने वालो ने अपने कारोबार करने के लिए जनता की बली देने में भी कोई कसर नही छोडी । बावा हरदीप सिंह ने जनता का सम्बोधित करते हुए कहा कि या तो मुझे अपना आशीर्वाद दो अन्यथा अपने हाथो से जहर दे दो ।उन्होने कहा कि उन्होने बिना किसी भेद भाव के नालागढ की जनता की सेवा की है और भविष्य में भी करता रहुंगा ।

हरदीप सिंह बावा आज नालागढ की भाटिया में उनके निवास स्थान पर आयोजित कांग्रेस पार्टी की मीटिंग में उमडे लोगो के जन समुह को देख कर अपनी भावुकता को रोक नही पाए और दोनो पति पत्नी स्टेज पर रो पडे जिस से यहां आए बच्चे बच्चे का दिल पसीज गया और सभी लोग इन सेवादार नेता के लिए भावी समय में पूरा सहयोग करने का वचन देने से नही चुके ।


याद रहे कि नालागढ विधान सभा क्षेत्र से पिछले चुनाव में आजाद उम्मीदवार को लोगो ने भारी समर्थन इस बात पर ही दिया था कि उनका टिकट भाजपा ने काट दिया था और उसके उपर उन्होने जनता को यह कह कर कि मेरा क्या कसूर है अपने पक्ष में कर लिया था । लेकिन आज 14 महीनो के बाद ही विधायकी छोड कर वापिस नालागढ आ गए ।

बावा हरदीप सिंह ने कहा कि इन्होने जनता को तो धोखा दिया ही है प्रदेश के मुख्य मन्त्री के विश्वास को भी धोखा दे दिया । उन्होने बताया कि विधायक रहे के एल ठाकुर के बेटे की शादी समारोह में मुख्य मन्त्री का नालागढ विधान सभा का दौरा रहा जिस में सभी कांग्रेसी जनो ने मुख्य मन्त्री के स्वागत की तैयारी की इसके बाद यहां 19 करोड रूपए के उदघाटन करने का कार्यक्रम बनवाया लेकिन के एल ठाकुर ने अपने घर के नजदीक एक दीवार बनवा कर उस में सभी उद्घाटन पटिकाएं लगवा कर उद्घाटन करवा दिया और मुख्य मन्त्री को मौके पर नही पहुंचने दिया ।

उन्होने बताया कि मुख्य मन्त्री ने के एल ठाकुर के किसी भी काम के लिए कभी जांच व डिस्कस करने के लिए नही लिखा । के एल ठाकुर के सभी काम मुख्य मन्त्री ने एपरूब ही किया लेकिन इस के बावजूद भी यह आरोप लगाया कि मुख्य मन्त्री उनके काम नही कर रहा है । उन्होने बताया कि मै कांग्रेस का सिपाही हूं मेंरे द्वारा बताए गए काम लटक जाते थे लेकिन के एल ठाकुर के काम वाहटस एप पर भी किए गए और उन्हे आरोपित किया कि वह उनके काम नही करते इस लिए विधायकी छोडी ।

उन्होने बताया कि के एल ठाकुर ने नालागढ की जनता को अधर में चुनाव के लिए धकेल दिया और आज मुख्य मन्त्री द्वारा काम न करने का आरोप लगा कर विधायकी से त्याग पत्र दे दिया । विश्वाशघात की राजनीति हम नही कर सकते हम जनता की सेवा बिना विधायकी के भी करते रहे है और आगे भी करते रहेगे । उन्होने यहा उमडे जन समुह को सम्बोधित करते हुए कहा कि उनका कोई कारोबार नही है वह जनता की सेवा करना चाहते है और इस के लिए हमेशा तत्पर है ।