नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने दी शुभ कामनाएं ।
शिमला 24 मार्च,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा
हिमाचल के मण्डी और कांगडा लोक सभा सीट के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारो की घोषण कर दी है । मिली जानकारी के मुताबिक मण्डी सीट से कंगणा रनौत तथा कांगडा से डाक्टर राजीव भारद्वाज को टिकट दिया गया है ।

कंगना रनौत का जन्म 23 मार्च, 1987 सरकाघाट मंडी में हुआ था। वह हिन्दी फिल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं।कंगना ने कुछ समय पहले ही बिलासपुर के सोशल संवाद कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया था और अपना संबोधन हिमाचल प्रदेश की जनता के समक्ष रखा था।

डॉ राजीव भारद्वाज भाजपा के वर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष है और लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़े हैं उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है राजीव भारद्वाज पूर्व सरकार में कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।उनका जन्म 9 फरवरी 1963 को हुआ थम। वह मूलतः कांगड़ा के रहने वाले है।
राजीव भारद्वाज निजी चिकित्सक के रूप में कार्य करते है।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांगड़ा लोक सभा क्षेत्र से डॉ राजीव भारद्वाज एवं मण्डी लोक सभा क्षेत्र से सुप्रसिद्ध अभिनेत्री सुश्री कंगना रनौत को भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी बनाए जाने की शुभकामनाएं दी।
जयराम ठाकुर ने कहा कि डॉ राजीव भारद्वाज भाजपा के वर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष है और लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़े हैं। कंगना रनौत भारतीय सिने जगत की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री एवं फ़िल्म निर्माता हैं।
हिमाचल की जनता से इन्हें भरपूर आशीर्वाद मिलेगा। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की चारों लोक सभा सीटों पर भारी मतों से जीतकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चार सौ पार के लक्ष्य को प्राप्त करने में अपना पूर्ण सहयोग देगी।










