/बगलैहड में ममेरे भाई द्वारा अपनी बुआ के लडके की हत्या के मामले में फरार आरोपियो को पुलिस ने धर दबोचा ।
फाईल चित्र

बगलैहड में ममेरे भाई द्वारा अपनी बुआ के लडके की हत्या के मामले में फरार आरोपियो को पुलिस ने धर दबोचा ।


नालागढ / बद्दी 20 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा

नालागढ के बगलेहड में ममेरे भाई द्वारा अपने भाई की कथित हत्या करने के आरोप में भगोडे दो लोगो को पुलिस ने बाहरी राज्यो में जा कर गिरफतार कर लिया । यह जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि गत 11 अप्रैल को बगलैहड पुल पर अपनी स्कोर्पियो से टक्कर मार कर मोटर साईकिल सहित तीन लडको सुखविन्द्र सिंह पुत्र हरनेक सिंह कपिल गौतर पुत्र रविन्दर गौतम और जगदीश सिंह पुत्र बादल सिंह को बगलैहड पुल से नीच गिराया था । जिसमें घायल सुखविन्द्र सिंह ने पीजीआई चण्डीगढ में दम तोड दिया था । इस हादसे को अन्जाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे । जिन्हे पुलिस ने दुसरे राज्यो में छापेमारी करके आज गिरफतार कर लिया ।

उन्होने बताया कि सुखविन्द्र सिंह पीजीआई में उपचाराधीन था जहां 13 अप्रैल को उसकी मौत हो गयी थी। जिस पर मुकदमा धारा 307ए 302 भा० ८० सं० को आयद किया गया था और तुरंत अलग.अलग टीमों का गठन करके आरोपियों की तलाश शुरू की गयी।
उन्होने बताया कि आज परमजीत सिंह / रिक्की पुत्र स्वरण सिंहए अभिषेक कुमार पुत्र राज कुमार और युगल किशोर / सूरज पुत्र सत्य प्रकाश को मुकदमा में गिरफ्तार किया गया है जिन्हें माननीय अदालत मिजाज में पेश किया जाएगा और आगामी अन्वेषण ध् विवेचना अमल में लाई जा रही है।