समाज सेवक विधि चन्द ने मृतक आश्रित को सहायता के रूप में दिए 5100/नकद
नालागढ़ 23 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा
औद्योगिक नगरी बीबीएन के लोधी माजरा में गेहूं की फसल की कटाई के लिए मजदूरों को लेने जा रहे आनंदपुर के एक व्यक्ति की पिकअप को बैक करते बिहार के एक युवक की टक्कर होने से मृत्यु होने का समाचार मिला है।
मिली जानकारी के मुताबिक गति दिवस नंदपुर के रामपाल अपने गेहूं की फसल को कटाई करने के लिए मजदूरों को लाने के लिए पिकअप लेकर माजरा पहुंचे कि पिकअप को बैक करते एक युवक के चपेट में आने से घायल हो गया जिसे नालागढ़ अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
इस बारे में किसान रामपाल ने हिम नयन न्यूज़ हम बताया कि वह गेहूं की फसल की कटाई के लिए बद्दी से मजदूरों को लेने के लिए पिकअप लेकर गया था कि बद्दी में पिकअप को मोड़ने के लिए बैक करते समय एक अज्ञात प्रवासी युवक को उनकी पिकअप से चोट लगने का आरोप लगा है।
रामपाल ने बताया कि वह युवक को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने नालागढ़ अस्पताल ले गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस बात की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने धारा 279,304 A के तहत मामला दर्ज करके रामपाल के विरुद्ध जांच शुरू कर दी है तथा मृतक दीपक सिंह पुत्र आनंद प्रकाश सिंह निवासी भीठ,भगवानपुर ब्लॉक मधेपुर ,जिला मधुबनी, बिहार का पोस्टमार्टम करा कर शव उसके संबधियों को सौंप दिया गया है।
उधर लोधी माजरा के समाज सेवक विधि चन्द ने ने मृतक के आश्रितों को 5100/- की नगद राशि अपनी जेब से दान देकर सहायता की तथा मृतक की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्राथना की है।










