/गर्मी का मौसम आने के साथ-साथ हिमाचल के जंगलों में भी भड़कने लगी आग।

गर्मी का मौसम आने के साथ-साथ हिमाचल के जंगलों में भी भड़कने लगी आग।

शिमला 9 मई,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा

गर्मियों का मौसम आने के साथ ही हिमाचल के वनो में आग के शोले भी धधकने लगे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक सोलन जिला के डुमेहर के पास भी डुमैहर ककडहट्टी मार्ग के किनारे वन में आग को सुलगते देखा गया है ।

सरकार द्वारा गर्मियों का सीजन आने के साथ-साथ वनो की सुरक्षा के लिए इंतजामात किए गए हैं लेकिन इसके बावजूद भी आग की घटनाएं सामने आ रही है ।

वन विभाग ने अपने सभी कर्मचारियों को आग की घटनाओं को रोकने के लिए विशेष हिदायतें जारी की है।