नालागढ 17 मई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा
स्कूल बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति के धायल होने का समाचार मिला है । मिली जानकारी के मुताबिक आज बेलीखोल में एक निजी स्कूल की बस चालक की कथित लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ बताया गया है । मिली जानकारी के मुताबिक बस चालक स्कूल बस को बैक कर रहा था कि पीछे एक पैदल चल रहे ब्यक्ति को टक्कर लग गई जिससे वह व्यक्ति घायल हो गया । बस चालक मौके से फरार हो गया ।
इस बात की पुष्टि करते हुए जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने थाना मानपुरा में बस चालक राम पुत्र बल राम निवासी हलियारा डाकघर गोयला पन्नर तहसील नालागढ के विरूघ्द भारतीय दण्ड सहिंता 279,337 तथा वाहन अधिनियम की धारा 187 के तहत मामला दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है । उन्हेाने बताया कि इस दुर्घटना का शिकार हुए बेलीखोल के निवासी स्वर्गीय इन्द्रपाल राणा के पुत्र भूपेन्द्र सिंह राणा को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है ।
उन्होने बताया कि पुलिस सभी पहलुओ पर तहकीकात कर रही है ।










