/नालागढ़ थाने के तहत दुकान की आड़ में गांजा बेचने वाले से 61.73 ग्राम गांजा बरामद।

नालागढ़ थाने के तहत दुकान की आड़ में गांजा बेचने वाले से 61.73 ग्राम गांजा बरामद।

नालागढ़ 25 मई,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा

औद्योगिक नगरी बीबीएन की पुलिस टीम द्वारा नालागढ़ के अंतर्गत गाँव सल्लेवाल में एक व्यक्ति दिलबाग सिहं पुत्र श्री रामजी दास निवासी सल्लेवाल डाकघर राजपुरा तहसील नालागढ़ जिला सोलन हिमाचल प्रदेश के कब्जे से 61.73 ग्राम गांजा बरामद करने का दावा किया है मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी सल्लेवाल स्थित अपनी किराना की दुकान से गांजा बेचने का अवैध धंधा करता था। जिस पर U/ S 20-61-85 ND&PS ACT अभियोग पंजीकृत कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
इस बात की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा द्वारा की गई है।