सोलन (अर्की ) 22 जुलाई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा
सावन मास के प्रथम दिवस पर सोलन जिले के अर्की जनपद की जिला परिषद सदस्य आशा परिहार ने इस धार्मिक मास के शुभ दिवस पर जनता को बधाई दी है ।

मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा नेत्री आशा परिहार अपने चुनाव क्ष्ेात्र में हमेशा जनता के साथ जुडी रहती है । आए दिन आशा परिहार अर्की उपमण्डल के सभी लोगो के सुख दुख की घडी में खडी रहती है ।
लोगो का अस्पताल में इलाज के लिए सहयोग करने से लेकर किसी के घर में आयोजित होने वाले सुख दुख के सभी आयोजनो में शामिल होने तक सभी कार्यो में सहयोग करने के लिए आगे रहती है ।
याद रहे कि आशा परिहार पूर्व लोक निर्माण मन्त्री स्व नगीन चन्द पाल के सपुत्री है और अपने आप को अर्की विधान सभा चुनाव क्षेत्र की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहती है ।
लोगो ने आशा परिहार के इस तरह जनसम्पर्क बनाए रखने के लिए उनकी सराहना की है ।










