शिमला 14 फरवरी
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा
शिमला जिला के उपमण्डलीय पशु चिकित्सालय धामी में आज पशु पालन विभाग द्वारा राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 8 पंचायतों के लोगों ने भाग लिया। इस शिविर में पशु पालकों को पशु पालन तथा आहार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

शिविर में डाॅण् मांचली वर्मा ने बताया कि नई तकनीक से जर्सी गाय के टीकाकरण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गोकुल मिशन की शुरुआत वर्ष 2014 में हुई थीए जिसके माध्यम से गांव.गांव में पशुओं की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि लगभग सभी पशुओं को लम्पी त्वचा रोग का टीकाकरण भी करवाया जा चुका है।
शिविर में पशुओं की विभिन्न बीमारियों तथा उपचार के बारे में भी जानकारी दी गई।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत गवाई की पंचायत प्रधान ऊषाए उप.प्रधान प्रवीण तथा अन्य गांवों के लोग उपस्थित थे










