सोलन (अर्की ) 19 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /कमल चौहान
राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में आज करवा चौथ के पूर्व दिन मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक आयोजित प्रतियोगिता में एस एम सी के प्रधान बंती तनवर जी उपस्थित रहें। विद्यालयों के छात्राओं ने मुख्याध्यापिका सहित एस एम सी प्रधान को मेहंदी लगाई।
इस प्रतियोगिता में सावित्री बाई फुले सदन, गांधी सदन,और सुभाष सदन की छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
मुख्याध्यापिका ने सभी बच्चों और महिलाओं को करवा चौथ की बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता करने से आने वाली पीढ़ी को भी भारतीय संस्कृति व हमारे पर्व त्योहारों की जानकारी और इन त्योहारों के प्रति श्रद्धा भाव बना रहेगा।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक और अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहें।