जडी बुटियो के साथ साथ हजारो बेजुबान जीव जन्तु स्वाह ।
सोलन (अर्की)25 मार्च,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो वर्मा
हिमाचल में जंगलो की आग के प्रति वन विभाग के प्रयासो के बावजूद भी थमने का नाम नही ले रही है ।
दाडलाघाट वन परिक्षेत्र के मानलोग वन में लगी आग आज तीसरे दिन में प्रवेश कर गई वन विभाग के अधिकारियो व कर्मचारियो के प्रयासो के वाबजूद भी इस आग ने बहुमुल्य जडी बुटियो के साथ साथ हजारो जीव जन्तुओ को भी स्वाह कर दिया ।
गर्मी का सीजन अभी पूरी तरह शुरू भी नही हुआ कि जंगलो की आग ने वन विभाग के आग नियत्रण के इंतजामात की पोल खोल रही है ।

वन परिक्षेत्र में मंनलोग जंगल मे पिछले तीन दिनो से लगी आग ने हजारो वनस्पतियो व पशु पक्षियो सहित उनके घोंषलो को राख कर दिया । यहां पर रहने वाले हजारो जंगली जीव जंन्तुओ के घोंषलो में अण्डे व चूज़े आग की भेंट चढ रहे है ।
इस बारे में जब हिम नयन न्यूज ने वन खण्ड अधिकारी अशोक कुमार से बात की तो उन्होने बताया कि मनलोग जंगल में पिछले दिन से आग लगी है जिसे बुझााने के लिए वन विभाग प्रयास कर रहा है । उन्होने बताया कि आज इस आग पर नियन्त्रित होने की सम्भावना है उन्होने बताया कि जंगल में आग आगे न फैले इस के लिए रास्ते बना कर आग को आगे बढने से रोकने का पूरा प्रयास किया गया है । उन्होने बताया कि यदि हवा का रूख शांत रहा तो आज इस आग को नियन्त्रित कर लिया जाएगा । उधर लोगो ने बताया कि अब यह आग लोगो की सम्पतियो की ओर फैलने की आशंकाओ को देखते हुए ग्रामिणो ने भी आग को नियन्त्रित करने के लिए मापदन्डो को अपनाना शुरू कर दिया है ।
आज भी मौसम साफ होने से आग के फैलने की सम्भावना से इन्कार नही किया जा सकता है ।










