/जिला परिषद की पहली बैठक में 30 मुद्दों पर चर्चा।

जिला परिषद की पहली बैठक में 30 मुद्दों पर चर्चा।

अधिकारियों को समयबद्ध कार्य पूरे करने के निर्देश।

सोलन, 3 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।

जिला परिषद सोलन की पहली बैठक आज सोमवार को जिला परिषद अध्यक्ष कुमारी शीला की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में विकास कार्यों से जुड़े कुल 30 विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।

बैठक में मुख्य रूप से पेयजल, सड़क और बिजली से संबंधित समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया।

जिला परिषद अध्यक्ष ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्य निर्धारित समयावधि के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में जिला परिषद अध्यक्ष कुमारी शीला ने कहा कि जिले की अधिकांश सड़कों की स्थिति दयनीय बनी हुई है। उन्होंने कहा कि अधिकारी अक्सर बजट की कमी का हवाला देते हैं, जिसके कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

उन्होंने विशेष रूप से सुबाथू रोड सहित कसौली विधानसभा क्षेत्र तथा जिले के अन्य हिस्सों की जर्जर सड़कों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि जिला परिषद जनता से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के लिए सभी विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करेगी तथा लंबित मामलों की नियमित समीक्षा भी की जाएगी।