/बाबा नारायण पुरी जी महाराज के सौजन्य से बाडेश्वर महादेव मन्दिर में श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन

बाबा नारायण पुरी जी महाराज के सौजन्य से बाडेश्वर महादेव मन्दिर में श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन

सोलन (अर्की )21 अप्रैल
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा

सोलन जिले के अर्की जनपद के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल बाडी धार बाडेश्वर महादेव मन्दिर में 27 अप्रैल से 3 मई तक श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन बाबा नारायण पुरी जी महाराज के सौजन्य से किया जा रहा है ।

यह जानकारी देते हुए बाडीधार मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष जीत वर्मा ने बताया कि श्री बाण्डेश्वर महादेव जी के आशीर्वाद से परम् पूजनीय बाबा श्री नारायण पूरी जी महाराज के सानिध्य में समस्त जीवों के कल्याण के लिए पूज्य बाबा जी के द्वारा बाड़ीघार में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन करवाया जा रहा है।


उन्होने बताया कि इस श्री मद्भागवत ज्ञान यज्ञ का वाचन बैध तिलक राज शर्मा के मुखारबिन्द से किया जाएगा।उन्होने क्षेत्रवासियोतथा समस्त प्रभू प्रेमियों से आग्रह है कि आप सपरिवार कथा श्रवणार्य के लिए पधारे और इस यज्ञ में तनए मनए धन से बाबाजी का सहयोग देकर पूण्य के भागी बने।

उन्होने बताया कि इस कार्यक्रम में 27 अप्रैल,को कलश यात्रा एवं पूटाण स्वागत.प्रातः 09.00 बजे किया जाएगा और 28 अप्रैल, 2025 प्रातः 05 . 00 बजे से प्रातः 11.00 बजे तक मूल पाठ..होगा जबकि ..01.30 बजे से 4.30 बजे प्रतिदिन कथा प्रवचन होगे रात्री 08.00 बजे सांयकालीन आरती एवं संकीर्तन का आयोजन रहेगा । उन्होने बताया कि .03 मई, 2025..दोपहर 12.00 से 02.00 बजे तक और 02.00 बजे दोपहर कथा सारांश किया जाएगा ।