शिमला, 8 अक्टूबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।
शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना वेस्ट शिमला की टीम ने घनाहट्टी के नलहट्टी क्रॉसिंग के समीप एक वाहन में सवार तीन लोगों को करीब 10 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 7 अक्टूबर 2026 को स्पैशल सैल शिमला की टीम ने नलहट्टी क्रॉसिंग के पास वाहन में बैठे तीन व्यक्तियों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान यशपाल ठाकुर (25) निवासी तहसील एवं जिला बिलासपुर, ललित कुमार (34) निवासी तहसील अर्की, जिला सोलन तथा निकिता दत्त (26) निवासी तहसील एवं जिला शिमला के कब्जे से कुल करीब 10 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।
इस संबंध में पुलिस थाना वेस्ट शिमला में FIR संख्या 213/2026, दिनांक 07.10.2026, धारा 21 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
मामले की जांच जारी है।









