/पहलगाम में पर्यटको पर हमला इन्सानियत पर धब्बा जयराम ठाकुर

पहलगाम में पर्यटको पर हमला इन्सानियत पर धब्बा जयराम ठाकुर


शिमला 22 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा

जम्मू.कश्मीर के पहलगाम में मासूम पर्यटकों पर हुआ आतंकी हमला अत्यंत दुखद और अमानवीय है। यह घृणित कृत्य न केवल इंसानियत पर धब्बा हैए बल्कि शांति और सद्भावना को नष्ट करने की कायरतापूर्ण कोशिश है। इस तरह की क्रूरता किसी भी सभ्य समाज में कतई बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

इस त्रासदी में अपनी जान गंवाने वाले बेगुनाहों को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोयाए उनके दुख में मैं सहभागी हूँ।

प्रभु से प्रार्थना है कि वे इन परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहने का बल प्रदान करें। साथ हीए घायल हुए लोगों के जल्द ठीक होने की मैं कामना करता हूँ।