/पृथ्वी दिवस के अवसर पर शिवालिक वैली स्कूल किरपालपुर द्वारा निकाली गई रैली।

पृथ्वी दिवस के अवसर पर शिवालिक वैली स्कूल किरपालपुर द्वारा निकाली गई रैली।

जन मानस को बच्चो ने दिया पर्यावरण बचाओ का सन्देश ।


नालागढ 23 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा


नालागढ के शिवालिक वैली स्कूल किरपालपुर में पृथ्वी दिवस के अवसर पर स्कूल में एन एस एस युनिट व इको क्लब ;जागृति द्धद्वारा एक रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य छात्रों को और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक करना था।

रैली में छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार के स्लोगन और बैनर लिए थे।

छात्रों ने ” धरती को हरा-भरा बनाओ ” , ” पर्यावरण बचाओ, जीवन बचाओ ” जैसे स्लोगन लिखे और प्रदर्शित किए।

स्कूल की अध्यक्षा श्रीमती कृष्ण बंसल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और यह रैली कृपालपुर से नालागढ़ बाजार होते हुए वापस कृपालपुर स्कूल में पहुंची इसमें लगभग 300 बच्चों ने भाग लिया! जिससे वे पर्यावरण के संरक्षण के प्रति अधिक जागरूक हो पाए ।


प्रधानाचार्या श्रीमती कविता बंसल ने छात्रों को पर्यावरण के महत्व के बारे में एक मूल्यवान सबक सिखाया ।यह रैली पृथ्वी दिवस के अवसर पर स्कूल में आयोजित की गई एक महत्वपूर्ण और उपयोगी गतिविधि थी।

पृथ्वी दिवस के अवसर पर अन्य कई स्कूलो द्वारा रैलियो का आयोजन किया लेकिन शिवालिक वैली स्कूल किरपालपुर के छात्र छात्राओ द्वारा किए गए बेहतर अनुशासनात्मक प्रदर्शन को लोगो द्वारा खूब सराह गया ।