नालागढ़ 3 जून,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा
नालागढ़ उपमंडल के पंजेहरा के पास टीबीवाला गांव में आज प्रातः आग लगने से किसानों का लाखों का नुकसान होने का समाचार मिला है।
मिली जान कारी के मुताबिक आज लगभग सुबह 11:00 बजे टीबीवाल गांव अंबाला डाकखाना पंजैहरा तहसील नालागढ़ जिला सोलन हिमाचल प्रदेश में भयानक आग लगी जिसमें राम लोक शर्मा, चुडा राम, तथा रत्न लाल शर्मा के घास के कुन्नू तथा लक्कड़ के ढेर जिसमें बल्लियां इत्यादि थी आग लगने से स्वाहा। हो गई जिस से इन किसानों को लगभग एक लाख से ज्यादा नुकसान आग लगने के कारण हुआ।

आग से कई पेड़ व फलदार पौधे भी साथ में जल गए। आग लगने पर तुरंत जस्सी लंबरदार व्एक्स प्रधान के परिवार ने पानी की टंकी लेकर आग को आगे बढ़ने से रोका तथा किसानों के परिवार जनों ने मिलकर आज को बुझाने में लगे रहे।
आग लगने की सुचना अग्निशमन विभाग को मिलते ही राजेंद्र पाल अग्निशामक गाड़ी सहित अपने समूह के साथ आए और अग्नि को पूर्णतया काबू पा लिया । सामूहिक प्रयास से आज को पूर्णता शांत कर दिया गया।
स्वाभिमान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० के० एल० शर्मा ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि वह किसानों के नुकसान की भरपाई करें।

उन्होंने सभी लोगों से भी निवेदन है की गर्मियों का मौसम चला हुआ है सभी राहगीर, किसान व आम जनमानस ध्यान रखें कि किसी भी रास्ते में कोई अग्नि लगी हो तो तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित करें और उसको शांत करवाने में सहयोग करें।
आग लगने से बहुत से निजी संपत्तियों, जंगल तथा जंगल में रहने वाले जीव जंतुओं का नुकसान होता है इसमें सभी मिलकर प्रशासन के साथ सहयोग करें।









