नालागढ़ 3 जून ,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा
नालागढ़ उपमंडल के 66/33/11 के० वि० विद्युत उपकेंद्र नालागढ़ से संचालित 11 के०वी० खेड़ा नं० 1 फीडर की विद्युत आपूर्ति जरूरी रखरखाव हेतु पांच जून वीरवार को प्रातः 10:00 बजे से शाम के 05:00 बजे तक बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी।

यह जानकारी देते हुए सहायक अभियंता, विद्युत उप मण्डल नंबर-2 नालागढ़ ई. मुकेश शर्मा ने बताया कि दिनांक 05.06.2025 दिन वीरवार को 66/33/11 के० वि० विद्युत उपकेंद्र नालागढ़ से संचालित 11 के०वी० खेड़ा नं० 1 फीडर की विद्युत आपूर्ति जरूरी रखरखाव हेतु सुबह 10:00 बजे से शाम के 05:00 बजे तक बंद की जा रही है। उपरोक्त फीडर से संचालित मुख्य क्षेत्र न्यू नालागढ़ फेज 1, 2, 3. निकूवाल, आकाश इंस्टिट्यूट, एवम औधोगिक इकाई भारत पैकेजिंग की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।









