नालागढ़ 5 जून,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा
नालागढ़ में कल 6 जून को प्रातः 9 बजे आपात स्थिति से निपटने के लिए मौक ड्रिल की जा रही है ।

यह जानकारी देते हुए एस डी एम नालागढ़ राज कुमार ने बताया कि यह ड्रिल आपात कालीन स्थिति से निपटने तथा जन मानस की सुरक्षा के लिए आयोजित की जा रही है । उन्होंने बताया कि किसीको भी इस से पैनिक होने कीआवश्यकता नहीं है।
यह एक आपात स्थिति से निपटने की रिहासल है।







