/वर्धमान धागा मिल बद्दी में काम करने वाले मजदूर की मौत।

वर्धमान धागा मिल बद्दी में काम करने वाले मजदूर की मौत।


मुआवजा न मिलने पर शव को ले कर कंपनी गेट पर विरोध।

नालागढ़ 7 जून,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा

औद्योगिक नगरी बी बी बी में वर्धमान फैक्ट्री में एक मजदूर की दर्दनाक मौत होने पर मजदूरों ने रोष वक्त किया है ।

मिली जाकारी के मुताबिक यह मजदूर
कंपनी में काम करते फोर्क लिफ्ट की चपेट में आ कर घायल हो गया जिसे इलाज के लिए पी जी आई चंडीगढ़ ले जाया गया जहां मजदूर ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने मज़दूर को मृत घोषित कर दिया।

आज मजदूर के परिवार को उचित मुआवजा न मिलने के विरोध में मजदूर का शव कंपनी के बाहर सड़क पर रख कर विरोध जताया और उचित मुआवजे की मांग की।
मृतक के पीछे पत्नी और दो बच्चे बताए जा रहे है।

याद रहे कि औद्योगिक नगरी में ठेकदार प्रथा के चलते कम्पनी में मजदूरों का कोई हिसाब नही रखा जाता है ।कंपनी में ध्याड़ी लगवाने के लिए राजनैतिक संरक्षण वाले ठेकेदार झुगी झोपड़ियों से मजदूरों को ले कर जाते है ,जिस पर हादसा हो जाने पर कंपनी की भी जिम्मेदारी नहीं बनती और काम भी निकल जाता है।

आज मजदूर की मौत पर ,मजदूर यूनियनों ने परिजनों के साथ ,कंपनी प्रबंधन पर उचित मुआवजा न देने का आरोप लगा कर नारेबाजी की। ठेकेदार की गैर-रजिस्टर्ड स्थिति पर भी सवाल उठाए ।

कंपनी गेट पर मजदूरों का जमकर प्रदर्शन, प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी,किए जाने पर यहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया है । खबर लिखे जाने तक मुआवजे का मामला लटका पड़ा हुआ है।