/भंडारे में काम करते कुमारहट्टी के पड़गयानी निवासी विनोद कुमार की मौत।

भंडारे में काम करते कुमारहट्टी के पड़गयानी निवासी विनोद कुमार की मौत।

धरमपुर पुलिस ने की जांच शुरू

सोलन (कुमारहट्टी) 8 जून ,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा

सोलन जिले के कुमारहट्टी के पड़ गायनी निवासी गत दिवस पिक अप यूनियन कुमारहट्टी चौक पर भंडारे का आयोजन कर रहे थे ।इस भंडारे में मृतक विनोद कुमार भी काम कर रहा था कि अचानक बेहोश हो गया जिसे धरमपुर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने विनोद कुमार को मृत घोषित कर दिया।

इस बात की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कुमार चंदेल ने बताया कि गत दिवस सी०एच०सी० धर्मपुर से पूलिस थाना धर्मपुर में सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति को कुमारहटटी से मृत अवस्था में धर्मपुर लाये हैं। इस सूचना की तस्दीक हेतू पुलिस थाना धर्मपुर की टीम तुरन्त सी०एच०सी० धर्मपुर पहुंची जहा पर एक व्यक्ति स्ट्रेचर पर मृत अवस्था में पाया गया। सरसरी तस्दीक करने पर मृतक की पहचान विनोद कुमार पुत्र श्री महेन्द्र सिंह निवासी गाव पड़गयानी डा० खा० कुमारहटटी तह० व जिला सोलन हि०प्र० उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई। मृतक के पास उसके परिवार के सदस्य व अन्य लोग भी मोजूद थे, जिनके सामने मृतक के शव का गहनता से निरीक्षण किया गया जो निरीक्षण के दौरान उसके शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट / खरोंच आदि के निशान न पाये गये ।

उन्होंने बताया कि 06-06-2025 को पिकअप युनियन कुमारहटटी द्वारा कुमारहटटी चौक पर भण्डारे का अयोजन किया जा रहा था जिसमें मृतक विनोद कुमार भी अपनी सेवायें दे रहा था तो वह अचानक से काम करते हुये बेहोश हो गया जिस पर उक्त भंडारे में मौजूद लोग उसे उपचार हेतु तुरुन्त सी०एच०सी० धर्मपुर ले गये जहाँ पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि अभी तक की जांच पर मृतक विनोद कुमार की मृत्यु पर उसके परिजनों व अन्य लोगो ने किसी भी प्रकार का शक शुबा जाहिर न किया है तथा अभी तक की जाँच पर यही पाया जा रहा है कि मृतक की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने या अन्य किसी बिमारी के कारण हुई है फिर भी मृतक का पोस्टमार्टम एम०एम०यु० सुल्तानपुर में करवाकर उसके विसरा को प्रीजर्व करवाया गया जिसे रासायनिक परीक्षण SFSL जुन्गा हेतू भेजा जा रहा है। शव को अन्तिम दाह संस्कार हेतू उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

मामले में धारा 194 बी०एन० एस०एस० 2023 के तहत कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।