नालागढ़ 6 जुलाई ,
हिम नयन/ न्यूज/ ब्यूरो
पुलिस थाना नालागढ़ के अंतर्गत गांव झिड़ी वाला में राणा जनरल स्टोर के सामने से जुआ खिलाने के लिए उक्साते एक युवक को पुलिस ने पकड़ने दावा किया है ।
इस बात की पुष्टि करते हुए पुलिस थाना नालागढ़ के अंतर्गत गांव झिड़ीवाला में राणा जनरल स्टोर के सामने से एक व्यक्ति रविन्द्र सिंह पुत्र श्री कालु राम निवासी गांव घरोट डाकघर लखनू जिला बिलासपुर हिमाचल प्रदेश को काबू कर तालाशी ली गई तो तालाशी के दौरान आरोपी से पर्ची दड़ा सट्टा व जुआ खेलने में इस्तेमाल 1530/- रुपयों की नकदी बरामद हुई ।
उन्होंने बताया कि आरोपी ,लोगों को लालच देकर जुआ खेलने के लिए उकसा रहा था। पुलिस थाना नालागढ़ में कार्यवाही करते हुए जुआ अधिनियम के अधीन मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
मामले में आगामी कार्यवाही जारी है।








