शिमला 7 जुलाई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल तहसील की ग्राम पंचायत शिल्ली के अंतर्गत सिरठ्ठी कोहलाड़ा में “कुप्पड़ वैली स्पोर्ट्स क्लब” द्वारा आयोजित “क्रिकेट टूर्नामेंट” के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दी।

मिली जानकारी के मुताबिक शिक्षा मंत्री ने कुप्पड़ वैली स्पोर्ट्स क्लब के सभी आयोजनकर्ताओं को क्रिकेट टूर्नामेंट के सफल आयोजन की बधाइयाँ दी और टूर्नामेंट में उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियो को सम्मानित किया।

इस दौरान प्रधान ग्राम पंचायत शिल्ली किरपा राम, उप प्रधान रणधीर शरकोली , पूर्व प्रधान लोकिंदर चौहान स्पोर्ट्स क्लब के प्रधान सुमित चौहान , पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधिगण, अधिकारीगण व कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।







