नालागढ़ 17 जुलाई,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा
महिला पुलिस थाना बद्दी की टीम द्वारा आज शिवालिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खरुनी, मानपुरा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला, मानपुरा में नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और यौन अपराधों से संबंधित एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
मिली जानकारी के मुताबिक इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशे से होने वाले नुकसान, सुरक्षित यातायात नियमों, इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग और यौन अपराधों से बचाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई।

इस की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में जागरूकता पैदा कर उन्हें एक सजग और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा।

उन्होंने बताया कि भविष्य में भी बद्दी पुलिस द्वारा ऐसे जागरूकता अभियानों का आयोजन किया जाता रहेगा ।









