/मुख्यमंत्री के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सहित हिम नयन न्यूज द्वारा भी बधाई संदेश ।

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सहित हिम नयन न्यूज द्वारा भी बधाई संदेश ।


शिमला 25 मार्च,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा


मुख्यमंत्री के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सहित हिम नयन न्यूज द्वारा भी बधाई संदेश भेजा गया है । याद रहे कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का कल 26 मार्चए 2023 को 59वां जन्मदिवस है। उनके जन्मदिवस के अवसर पर आज हिमाचल प्रदेश सचिवालय शिमला में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।


सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की निदेशक किरण भड़ाना ने विभाग की ओर से मुख्यमंत्री को बधाई दी तथा उनके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना की।आज मुख्य मन्त्री के जन्म दिवस की खुशी पर केक भी काटा गया


इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर एस बाली, विधायक रवि ठाकुर, इंद्रदत्त लखनपाल, आशीष शर्मा, मीडिया कोऑर्डिनेटर यशपाल शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।