/शिमला के टूटीकंडी में कार में मिली युवक की लाश , चिट्टे की ओवरडोज से मौत की आशंका

शिमला के टूटीकंडी में कार में मिली युवक की लाश , चिट्टे की ओवरडोज से मौत की आशंका

शिमला 18 जुलाई.
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा

हिमाचल प्रदेश में लगातार चिट्टे के ओवरडोज से युवाओं की मौत हो रही हैण् ताजा मामला शिमला में एक गाड़ी में युवक की लाश मिलने पर आया । पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और ड्रग की ओवरडोज से मौत की आशंका जताई है। हालांकि, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम में चलेगा पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और ड्रग की ओवरडोज से मौत की आशंका जताई है। हालांकि, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम में चलेगा।


मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम को शिमला शहर के आईएसबीटी टूटीकंडी में कुछ लोगों ने एक युवक को निजी गाड़ी में अचेत हालत में देखा। युवक गाड़ी की सीट पर बैठा हुआ था और एक तरफ उसका सिर झुका हुआ था। इस दौरान उसकी आंखें पूरी तरह से खुली थी। पुलिस की जांच में मृतक की पहचान निशांत (31) निवासी नाभा, शिमला अर्बन के रूप में हुई है।


निशांत का शव शिमला नंबर की गाड़ी में संदिग्ध अवस्था में पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर मौत का कारण नशे की ओवरडोज होने की आशंका जताई है हालांकि. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है बताया जा रहा है कि युवक ड्रग एडिक्ट था और नशा मुक्ति केंद्र में भी रह चुका है. फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है।