नालागढ 21 जुलाई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा
औधोगिक नगरी बीबीएन में पुलिस अधीक्षक बद्दी के नेतृत्व में 15 जुलाई से 25 जुलाई तक चले अवैध खनन करने वालो के विरूघ्द विशेष अभियान जारी है ।
पुलिस थाना नालागढ़ के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक बद्दी के नेतृत्व में गत दिवस अवैध खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।

इस बात की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि इस दौरान पुलिस की विशेष टीम द्वारा विभिन्न जगहों पर दबिश दी गईए जिसमें अवैध खनन में लिप्त विभिन्न वाहनों और व्यक्तियों को मौके पर पकड़ा गया। इस अभियान के दौरान दो अलग.अलग मामलों में माइनिंग अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।

उन्होने बताया कि पहले मामले में बोदला पुल के पास अवैध खनन में संलिप्त एक इनोवा कार और एक टीप्पर को पकड़ा गया।

इनोवा कार चालक की पहचान रणवीर सिंह पुत्र श्री गिरधा राम, निवासी गांव माजरी, डाकघर भोगपुर, तहसील नालागढ़, जिला सोलन हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है, जबकि टीप्पर चला रहे व्यक्ति का नाम पवन कुमार पुत्र श्री हंसराज, निवासी गांव पंजैहरा, तहसील नालागढ़, जिला सोलन है। पुलिस द्वारा दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध माइनिंग अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा टीप्पर को कब्जे में ले लिया गया है।

दूसरे मामले में बोदला खड्ड में ही एक जेसीबी मशीन और एक ट्रैक्टर को अवैध खनन करते हुए पकड़ा गया। इन वाहनों को चला रहे व्यक्तियों की पहचान संजू कुमार उर्फ संजू और परगट पुत्र श्री रावल सिंहए दोनों निवासी गांव एवं डाकघर दभोटाए तहसील नालागढ़ए जिला सोलन हिमाचल प्रदेश के रूप में की गई है। पुलिस ने जेसीबी और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और दोनों आरोपियों के विरुद्ध भी पुलिस थाना नालागढ़ में माइनिंग अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध खनन पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है और पुलिस द्वारा आगे भी ऐसी कार्रवाइयाँ निरंतर जारी रहेंगी।










