/भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी सोलन ने किया ,सरकार की जॉब ट्रेनी योजना का विरोध।

भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी सोलन ने किया ,सरकार की जॉब ट्रेनी योजना का विरोध।

सोलन (नालागढ़ )23 जुलाई,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

हिमाचल प्रदेश द्वारा लागु की गई जॉब ट्रेनी पालिसी का भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी हिमाचल प्रदेश ने कड़ा विरोध जताया हैं।

प्रैस को जारी एक बयान में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के स्टेट कांउसिल सदस्य कामरेड नरेश घई ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जो वायदे चूनाव के समय में जनता के सामने रखे थे, उसे पूरा न करते हुए विपरीत दिशा में कार्य कर रही है।

उन्होंने कडा विरोध जताते हुए कहा कि सरकार ने प्रदेश के यूवाओं के प्रति चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा था कि युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। खेद का विषय है कि प्रदेश में जॉब ट्रेनी पालिसी को लागू किया जा रहा है जो कि प्रदेश के यूवा नौजवानों के भविष्य के साथ सरासर अन्याय है। आज सरकार के तीन साल पूरे होने को है परन्तु धरातल पर कुछ नज नहीं आ रहा है। ऐसी पालिसियां लाकर सरकार की मनशा साफ झलक रही है कि सरकार यूवाओं के प्रति चिंतित नहीं है ।

कामरेड घई ने कहा कि जो व्यक्ति किसी जॉब के लिए अप्लाई करता है वह पहले से ही अपने आप को उस नौकरी के लिए तैयार होकर आता है, तो फिर ये दो साल की जॉब ट्रेनी पालिसी क्यों ? और जब वह दो साल पूरे करेगा तो उसे फिर से टेस्ट कलियर करना पडेगा, जो कि न्याय संगत नहीं है। राज्य सरकार द्वारा ग्रुप-ए.बी और सी श्रेणी भर्ती प्रक्रिया में बदलाव करके लागू की गई पॉलिसी को तुरन्त वापिस लें और सभी विभागों में नियमित भर्ती प्रक्रिया आरम्भ करे।

उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ हो रहे इस अन्याय में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी हिमाचल प्रदेश के युवाओं के साथ खड़ी है। इसके लिए यदि संघर्ष भी करना पडा तो भाकपा पीछे नहीं हटेगी।