/अर्की पुलिस ने एस प्रेसों कार चालक से बरामद की 112 ग्राम चरस।

अर्की पुलिस ने एस प्रेसों कार चालक से बरामद की 112 ग्राम चरस।

सोलन (अर्की) 24 जुलाई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा

पुलिस थाना अर्की की टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना पर दरलाघाट के एक व्यक्ति के कब्जे से 112 ग्राम चरस बरामद करने का दावा किया है।

इस बात की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कुमार चंदेल ने बताया कि पुलिस थाना अर्की की टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि कुनिहार की तरफ से एक गाडी S-Presso पिपलूघाट की तरफ आ रही है जिसे अमर देव नामक व्यक्ति चला रहा है अपनी गाड़ी में भारी मात्रा में मादक पदार्थ सप्लाई करने के लिये ले जा रहा है।

इस सुचना पर पुलिस थाना अर्की की टीम द्वारा तवरित कार्यवाही करते हुये गाडी को नाकाबन्दी करके रोककर चैक किया तथा गाडी में बैठे व्यक्ति जिसका नाम व पता अमर देव पुत्र स्व० श्री देवी दत निवासी गाव नौणी डा०खा० दाड़लाघाट तह० अर्की जिला सोलन हि०प्र० उम्र 57 वर्ष मालूम हुआ को 112 ग्राम से ज़्यादा मादक पदार्थ चरस सहित गिरफतार किया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस थाना अकी में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया। इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान मामले में सलिप्त वाहन को जब्त करके कब्ज़ा में लिया गया है।

आरोपी के पूर्व अपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में जाँच जारी है।