चंडीगढ़ 25 जुलाई,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा
चंडीगढ़ में आज 13 बटालियन सीआरपीएफ में एक भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया, जहाँ पुलिस महानिरीक्षक,पश्चिमोत्तर सेक्टर दिनेश उनियाल, ने पुलिस उपमहानिरीक्षक, रेंज चंडीगढ़ हरजिंदर सिंह, एवं 13 बटालियन कमाणडेंट श्रीमती कमल सिसोदिया की उपस्थिति में मनोरंजन कक्ष, आधुनिक अन्य रैंक बैरक, स्टोर और राजपत्रित अधिकारी एनेक्सी सहित प्रमुख बुनियादी ढाँचों का उद्घाटन किया गया ।

मिली जानकारी के मुताबिक इन नविनीकृत सुविधाओं का उद्देश्य संवेदनशील वीवीआईपी/वीआईपी सुरक्षा कर्तव्यों में लगे जवानों के जीवन स्तर और मनोबल में उल्लेखनीय सुधार लाना है।
अपने संबोधन के दौरान, पुलिस महानिरीक्षक, पश्चिमोत्तर सेक्टर दिनेश उनियाल, ने यूनिट कमांडेंट श्रीमती कमल सिसोदिया के उत्साही, ऊर्जावान और कुशल नेतृत्व में टीम 13 बटालियन के निरंतर प्रयासों और कार्यकुशलता की सराहना की।
उन्होंने कहा कि कल्याणकारी पहलों के साथ मिलकर मजबूत बुनियादी ढाँचा, परिचालन प्रभावशीलता में प्रत्यक्ष रूप से योगदान देता है और बल के उत्साह को बढ़ाता है। गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हुए, उन्होंने निस्वार्थ सेवा, ईमानदारी और सामुदायिक कल्याण के मूल्यों पर बात की और सभी कर्मियों से अपने पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में इन सिद्धांतों को अपनाने का आग्रह किया।

उन्होंने अनुशासन और प्रदर्शन के उच्च मानकों को बनाए रखने में वाहिनी के समर्पण की भी सराहना की।
इस अवसर पर रंगारंग और जीवंत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने इस अवसर की शोभा को द्विगुणित कर दिया।
सभी रैंकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ कार्यक्रम का समापन शानदार ढंग से हुआ।










