कांग्रेस के विधायक राम कुमार चौधरी ने अपनी सरकार का जताया आभार।
नालागढ़ 27 जुलाई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/वर्मा
हिमाचल सरकार द्वार औद्योगिक नगरी बद्दी बारोटीवाला इत्यादि दून विधान सभा क्षेत्र का विद्युतियकरण किए जाने के लिए,सरकार द्वारा 38.29 करोड़ रुपये की पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) स्वीकृत की है।
यह जानकारी स्थानीय विधायक राम कुमार चौधरी ने देते हुए बताया कि सरकार द्वारा दून विधान सभा को 38.29 करोड़ रुपये की पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) योजना की सौगात सौंपी है जिस के तहत दून क्षेत्र का विद्युतियकरण किया जायेगा, स्कीम के तहत किये जाने वाले कार्यों मे 3.62 करोड़ की लागत से 25KVA के 125 ट्रांसफार्मर लगाए जायेंगे, जिसमे बद्दी में 35, बरोटीवाला में 26, गोयला में 40 और मानपुरा में 24 नए ट्रांसफार्मर लगेंगे।
इसके अलावा 63KVA के 10 नए ट्रांसफार्मर जिसकी लागत 38 लाख है, जिसमे बद्दी में 3, बरोटीवाला में 3, गोयला में 2 और मानपुरा में 2 नए ट्रांसफार्मर लगेंगे। इसके अलावा 100KVA के 55 नए ट्रांसफार्मर जिसकी लागत 2.59 करोड़ है, जिसमे बद्दी में 16, बरोटीवाला में 15, गोयला में 4 और मानपुरा में 20 नए ट्रांसफार्मर लगेंगे। इसके अलावा 250KVA के 5 नए ट्रांसफार्मर जिसकी लागत 58 लाख है, जिसमे बद्दी में 2, बरोटीवाला में 3, नए ट्रांसफार्मर लगेंगे।
31.50Km नई लाइन बिछाई जाएँगी जिसकी कुल लागत 2.82 करोड़ जिसमे बद्दी में 9.45Km, बरोटीवाला में 9.45Km, गोयला में 2.1Km और मानपुरा में 10.5Km नई लाइन बिछाई जाएँगी और 11Kv की 92Km नई लाइन बिछाई जाएँगी जिसकी कुल लागत 12.32 करोड़ है जिसमे बद्दी में 25.84Km, बरोटीवाला में 19.72Km, गोयला में 28.56Km और मानपुरा में 17.88Km नई लाइन बिछाई जाएँगी।
इसके अलावा दून क्षेत्र पुराने लगे 25KVA के ट्रांसफार्मर की जगह नए 63KVA ट्रांसफार्मर लगाए जायेंगे जिसकी कुल लागत 2.49 करोड़ है, जिसमे बद्दी में 2, बरोटीवाला में 2, गोयला में 2 और मानपुरा में 2 नए ट्रांसफार्मर लगेंगे। इसके अलावा 25KV के ट्रांसफार्मर की जगह नए 100 KVA ट्रांसफार्मर लगाए जायेंगे जिसकी कुल लागत 3.07 करोड़ है, जिसमे बद्दी में 3, बरोटीवाला में 2, गोयला में 1 और मानपुरा में 4 नए ट्रांसफार्मर लगेंगे। इसके अलावा 63KV के ट्रांसफार्मर की जगह नए 100 KVA ट्रांसफार्मर लगाए जायेंगे जिसकी कुल लागत 5.5 करोड़ है, जिसमे बद्दी में 6, बरोटीवाला में 5, गोयला में 2 और मानपुरा में 5 नए ट्रांसफार्मर लगेंगे। इसके अलावा 100KVA के ट्रांसफार्मर की जगह नए 250 KVA ट्रांसफार्मर लगाए जायेंगे जिसकी कुल लागत 26 लाख है, जिसमे बद्दी में 2 नए ट्रांसफार्मर लगेंगे।
और 4.4 करोड़ की लागत से नई LT लाइन बिछाई जाएँगी ,जिसमे बद्दी में 25.5Km, बरोटीवाला में 24Km, गोयला में 10Km और मानपुरा में 18.5Km नई लाइन बिछाई जाएँगी।
उन्होंने कहा कि इस से दून क्षेत्र की समस्त जनता तथा दून विधान सभा के अंतर्गत आने वाली सभी आद्योगिक इकाइयों को लाभ पहुंचने के साथ साथ दून क्षेत्र का विकास होगा। अतः” दून विधान सभा की समस्त जनता की तरफ से सरकार का धन्यवाद और आभार वयक्त करता हूं”।










