नालागढ़ 28 जुलाई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा
पुलिस थाना मानपुरा के अंतर्गत ITC चौक के पास गत दिवस एक व्यक्ति रविन्द्र कुमार पुत्र स्व0 श्री सोम दत्त सैणी निवासी गांव कुसावली डाकघर सरघना तहसील व थाना सरघना जिला मेरठ उ0प्र0 को काबू कर तालाशी ली गई तो तालाशी के दौरान आरोपी से पर्ची दड़ा सट्टा व जुआ खेलने में इस्तेमाल 2640/- रुपयों की नकदी बरामद की गई।
इस बात की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि आरोपी, लोगों को लालच देकर जुआ खेलने के लिए उकसा रहा था, जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना मानपुरा में जुआ अधिनियम के अधीन अभियोग पंजीकृत किया गया है।
उन्होंने बताया कि मामले में आगामी कार्यवाही जारी है।










