नालागढ़ 31 जुलाई,
हिम नयन न्यूज/ब्यूरो/ वर्मा
राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नालागढ़ में गत दिवस राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान के अंतर्गत एनएसएस इकाई द्वारा महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया

मिली जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य प्रो.शशि कुमार ने किया।

उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण को सुरक्षित रखने हेतु पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित भी किया। इसके बाद स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर में पौधे लगाकर उसका सौंदर्यीकरण किया जिसमें महाविद्यालय के प्रांगण में 50 पौधे लगाए गए ।

एनएसएस इकाई द्वारा महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण का उद्देश्य पर्यावरण को स्वच्छ रखना है।
महाविद्यालय में प्रोफेसरज द्वारा भी पेड़ लगाए गए।
इस कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संदीपिका ने किया।





