गौ तस्करी को रोकने और गौवंश की सुरक्षा को लेकर की चर्चा।
नालागढ़ 3 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो /गुरजीत सिंह
गौ तस्करी को रोकने के लिए गौ रक्षा दल ने नालागढ़ में एक बैठक का आयोजन किया जिसमें गौ तस्करी की रोकथाम पर चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता गौ रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव श्री हिन्दु तख्त के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सतीश कुमार ने की।
उन्होंने कहा कि गौ तस्करी पूर्ण रूप से बंद होनी चाहिए ताकि गोवंश को सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि बेसहारा सड़कों पर घूम रहे गोवंश की हिफाजत की जाए और उन्हें काऊ सेंचुरी में शिफ्ट किया जाए।
बैठक में गौ रक्षा दल के राष्ट्रीय सचिव बाबा जय किशन, हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष नरेन्द्र सैनी ,पंजाब गौ रक्षा दल के अध्यक्ष निक्सन धीमान, चेयरमैन दीपक शर्मा, संगठन मंत्री पुष्पिंदर धीमान, और सचिव गोपाल ठाकुर, गौ रक्षा दल के (एक्सिक्यूटिव मेम्बर) और श्री हिन्दु तख्त के हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष यशपाल शर्मा मौजूद रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार, राष्ट्रीय सचिव किशन बाबा और राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य रविंन्द्र साख्यांन की अध्यक्षता में देवराज चौधरी को गौ रक्षा दल हिमाचल प्रदेश का (चीफ एडवाईसर) नियुक्त किया गया और उनके साथ आए रामप्रताप को गौ रक्षा दल हिमाचल प्रदेश का (एक्सिक्यूटिव मेम्बर) नियुक्त किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा की देवराज चौधरी काफी लम्बे समय से गौ सेवा करते आ रहे है और इनके निजी क्षेत्र बागबानियां मे अपनी गौशाला चला रहे है देवराज चौधरी जहां अपनी गौशाला चला रहे है वहीं गौ माता के लिए दिन रात कार्य कर रहे है।
हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में बढती गऊ तस्करी को देखते हुए देवराज चौधरी ने कहा की गऊ तस्करी पूर्ण रूप से बंद हो ताकि गऊ माता को सुरक्षित रखा जा सके।
उन्होंने स्थानीय प्रशासन और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से आग्रह किया है की जो गौ वंश बेसहारा सड़कों पर घूम रहे हैं उनको प्रशासन अपनी टीम के द्वारा काऊ सेंचुरी में शिफ्ट करे ताकि गौवंश को सुरक्षित रखा जा सके।










