/सोलन जिले में आज बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी।

सोलन जिले में आज बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी।

सोलन 6 अगस्त,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा


सोलन जिले के आंगनबाड़ी और स्कूल आज बंद रहेंगे।
मिली जानकारी के मुताबिक इस बारे में जिला उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने आदेश जारी कर दिए है।


सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि भारी बारिश के दृष्टिगत सोलन जिला के सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र आज बंद रहेंगे।

उन्होंने बताया कि विद्यालय के अध्यापकों ,कर्मचारी एवं आंगनबाड़ी कर्मचारी को नियत समय पर अपने-अपने कार्यालय पहुंचना होगा।