/भारी वर्षा के कारण मानपुरा में डाबर चोक के पास पुल क्षतिग्रस्त।

भारी वर्षा के कारण मानपुरा में डाबर चोक के पास पुल क्षतिग्रस्त।


नालागढ़ 6 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

आज भारी वर्षा के चलते मनपुरा से वर्धमान चौक के बीच डाबर चौक के पास स्थित पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे उक्त मार्ग पर यातायात पूर्ण रूप से बाधित हो गया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी बद्दी, डीएसपी बद्दी ने लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता तथा अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और आवश्यक निर्णय लिए गए। साथ ही, यातायात व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने के लिए तुरंत कदम उठाए गए।

नालागढ़ के एसडीएम राज कुमार ,एसपी बद्दी विनोद धीमान ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

वर्तमान स्थिति को देखते हुए बद्दी पुलिस द्वारा अतिरिक्त बल तैनात किया गया है और क्षेत्र में प्रमुख चौराहों व डायवर्जन मार्गों पर ट्रैफिक को नियंत्रित किया जा रहा है। ट्रैफिक को सुरक्षित मार्ग से निर्देशित करते हुए।

नालागढ़-बद्दी राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) का प्रयोग करने की सलाह दी गई है। बद्दी पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का सहयोग करें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।

जलभराव व क्षतिग्रस्त स्थानों से दूरी बनाए रखें, और बिना आवश्यक कारण के यात्रा से बचें।

बद्दी पुलिस हर परिस्थिति से निपटने और नागरिकों की सेवा व सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।