/बगलेहड़ के अर्पित रनोट ने MBBS की सरकारी सीट हासिल कर बढ़ाया गांव का मान

बगलेहड़ के अर्पित रनोट ने MBBS की सरकारी सीट हासिल कर बढ़ाया गांव का मान

नालागढ़ 13 अगस्त,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा

नालागढ़ के गांव बगलेहड़ (मियांपुर) के प्रतिभाशाली छात्र अर्पित रनोट, सुपुत्र श्री ओम प्रकाश माता श्री मति सीमा देवी, ने कठिन परिश्रम, अटूट लगन और सच्ची निष्ठा के बल पर सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS की सीट अर्जित कर, न केवल अपने माता-पिता, बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले अर्पित के पिता ओम प्रकाश खण्ड विकास नालागढ़ जिला सोलन क्षेत्र की ग्राम पंचायत बैरछा व बाहा में पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता श्रीमति सीमा देवी गृहणी हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक़ अर्पित ने अपनी स्कूली शिक्षा सीनियर सेकेंडरी आर्यन पब्लिक स्कूल, झिडीवाला एच.पी.बोर्ड से पूरी की,उनकी इस सफलता पर विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने खुशी व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

अर्पित ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और सगे संबंधियों को दिया,सभी ने अर्पित को सभी ने बधाई भी दी ।