/एस पी बद्दी विनोद धीमान के नेतृत्व में “नशा मुक्त भारत अभियान”

एस पी बद्दी विनोद धीमान के नेतृत्व में “नशा मुक्त भारत अभियान”

कर्मचारियों को 5वीं वर्षगांठ पर दिलाई नशा न करने की शपथ


बद्दी 13 अगस्त,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा

आज “नशा मुक्त भारत अभियान” की 5वीं वर्षगांठ के अवसर पर एसपी बद्दी विनोद धीमान के नेतृत्व में एसपी कार्यालय बद्दी सहित समस्त थाना क्षेत्रों में विशेष “नशा न करने की शपथ” समारोह का आयोजन किया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को नशा के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशा न करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।

बद्दी, नालागढ़, बरोटीवाला, रामशहर तथा महिला थाना सहित सभी पुलिस थानों में एक साथ शपथ समारोह आयोजित किए गए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि पूरे जिले के थानों और पुलिस चौकियों में सभी थाना प्रभारियों ने कर्मचारियों को नशा न करने का संकल्प दिलवाया।