नालागढ़ 14 अगस्त
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा
राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नालागढ़ में आज इग्नू स्टडी सेंटर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आजादी के महोत्सव पर हर घर तिरंगा के अंतर्गत एक रैली का आयोजन किया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक़ प्रारंभ महाविद्यालय की प्रधानाचार्या डॉक्टर सपना संजय पंडित द्वारा किया गया।
इस अभियान में इग्नू स्टडी सेंटर के सभी स्टॉफ एवं महाविद्यालय के अन्य प्रोफेसर ने भी भाग लिया।
महाविद्यालय की प्रधानाचार्या डॉक्टर सपना संजय पंडित ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत आजादी का अमृत महोत्सव के तहत की गई थी, ताकि लोग राष्ट्रीय ध्वज को अपने घर लाकर स्वतंत्रता दिवस पर फहराएं।

इस अभियान का उद्देश्य हर भारतीय के दिल में देशभक्ति की भावना जगाना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
इस अवसर पर एनएसएस इकाई के वॉलिंटियर्स ने भी रैली में भाग लिया। रैली के बाद विद्यार्थियों को लड़डू वितरित किए गए।










