नालागढ़ 16 अगस्त,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा
नालागढ़ के चुने प्रतिनिधियों ने नहीं चुनाव हारे हरप्रीत सिंह सैनी ने लोगों के सहयोग से राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर पड़े गढ़ों को भरने का बीड़ा उठाया है।

मिली जानकारी के मुताबिक 15 अगस्त को जब पूरा नालागढ़, स्थानीय विधायक के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह में व्यस्त था उस समय हरप्रीत सिंह सैनी और स्थानीय लोगों ने मिल कर सड़क के गढ़ों को भरने का काम किया।

79वां स्वतंत्रता दिवस इस अनोखे और प्रेरणादायक कार्य से लोगों को समस्या का समाधान करने का प्रयास किया गया,यह दीगर बात है कि सड़कों का निर्माण करने वाले सम्बंधित विभागों की तकनीकी जानकारी के बगैर यह किया गया कार्य पूरी तरह कारगर होगा या नहीं इस का पता बरतने पर ही चलेगा है।

नेशनल हाईवे-105, जो पिंजौर-बद्दी-नालागढ़ को जोड़ता है, पिछले कई वर्षों से फोरलेन निर्माण के अधर में लटका हुआ है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे, बारिश में जलभराव, और निर्माण कार्य की कछुआ गति ने स्थानीय लोगों और उद्योगपतियों को परेशान कर रखा है। इस मार्ग की खस्ता हालत के कारण न केवल आवागमन में दिक्कत हो रही है, बल्कि हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है।
उपमंडल नालागढ़ के शहर वासियों ने इस अवसर पर न केवल देशभक्ति का जज्बा दिखाया, बल्कि नेशनल हाईवे-105 (बद्दी-नालागढ़) की खस्ता हालत को सुधारने के लिए स्वयं मशीनें लगाकर गड्ढों को भरने का कार्य किया।

हरप्रीत सिंह सैनी और हिंदू संगठनों ने सरकार की उदासीनता पर गहरा रोष जताते हुए स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खुद सड़क सुधारने का बीड़ा उठाया, जिसे उन्होंने आजादी के असल मायने बताया।
इस मौके पर हिंदू संगठनों एकत्रित होकर प्रदेश की सुखविंदर सिंह ठाकुर की सरकार को निकम्मा करार देते हुए उसके खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष व्यक्त भी किया
हरप्रीत सिंह सैनी और हिंदू संगठनों द्वारा किए जा रहे इस कार्य की सर्वत्र सराहना की जा रही है।









