/चुवाड़ी कॉलेज के वार्षिक पारितोषिक कार्यक्रम में होंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि

चुवाड़ी कॉलेज के वार्षिक पारितोषिक कार्यक्रम में होंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि

चंबा ,30 मार्च,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 1 अप्रैल को राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे ।
जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार कुलदीप सिंह पठानिया 31 मार्च को चुवाड़ी पहुंचेंगे और उनका रात्रि ठहराव भी चुवाड़ी रहेगा ।
1 अप्रैल को राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के पश्चात वे सिंहुँता रवाना होंगे।
2 अप्रैल को विधानसभा अध्यक्ष सिंहुँता से
शिमला को प्रस्थान करेंगे ।