औधोगपतियो की समस्याओ अविलम्ब समाधान करने के दिए निर्देश ।
नालागढ 4 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो / नयना वर्मा
हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने बद्दी जिला पुलिस मुख्यालय का दौरा किया तथा अधिकारियो व उधोगपतियो के साथ एक बैठक भी की । इस अवसर पर उपमण्डलाधिकारी दिव्यांशु सिंगल (आई ए एस)
जिला पुलिस अधीक्षक मोहित चावला( आई पी एस ),बद्दी क्षेत्र के सभी पुलिस अधिकारी तथा बी बी एन क्षेत्र के कई उद्योगपतियों ने इस बैठक में भी हिस्सा लिया ।
बी बी एन आई ए के पदाधिकारियों में राजेंद्र गुलेरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा औद्योगिक क्षेत्र में आने वाली समस्याओं के बारे में अधिकारियों को अवगत करवाया ।

मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक के दौरान पुलिस द्वारा उद्योगपतियों उद्योग में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, महिलाओं की सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए गए उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई । बैठक के बारे में उद्योगपतियों को बी आर आई एस पी के बारे में विस्तार से बताया गया तथा इसके समग्र उद्देश्य के बारे में भी चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने इस अवसर पर औद्योगिक क्षेत्र में जीवन और संपत्ति की सुरक्षा के लिए योजना ,अपराधो की रोकथाम ,यातायात संबंधी और त्वरित और संबंधित प्रतिक्रियाओं को सुविधाजनक बनाने के लिए औद्योगिक सुरक्षा के सभी घटकों को संबोधित किया जाएगा । इस योजना का उद्देश्य औद्योगिक सुरक्षा के सभी पहलुओं का विश्लेषण करना और औद्योगिक सुरक्षा के सभी पहलुओं पर नवीनतम जानकारी प्रदान करता है ।

बीबीएन पुलिस को बी आर आई एस पी को लागू करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर स्कॉच अवार्ड भी मिल चुका है जिसके लिए बैठक में मौजूद सभी प्रतिनिधियों ने बद्दी पुलिस को के प्रयासों की सराहना की इसके अलावा बैठक में यह भी बताया गया कि कम्युनिटी आई प्रोजेक्ट के तहत बीबीएन क्षेत्र में उद्योगों की मदद से ट्रैफिक नियंत्रण करने और अपराध रोकने के लिए 4000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं बैठक में उपस्थित पुलिस जिला के विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उनके निरंतर सहयोग की सराहना की । इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने उद्योगपतियों को आश्वासन दिया कि वे उनके सुझाव के हल करने के लिए सुनिश्चित बनाएंगे इसके साथ ही पुलिस महानिदेशक पुलिस अधिकारियों को उन समस्याओं के समाधान के निर्देश भी दिए जो सीधे तौर पर पुलिस और कानून व्यवस्था बनाए रखने में संबंधित है इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक ने विवियन पुलिस निदेशक अधीक्षक मोहित चावला तथा पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सराहनीय कार्यों के लिए बधाई भी।










