/रामशहर में ‘भाग उखाड़ो नशा मुक्ति अभियान’ आयोजित।

रामशहर में ‘भाग उखाड़ो नशा मुक्ति अभियान’ आयोजित।

सोलन(रामशहर), 9 सितम्बर
हिम नयन न्यूज़ ब्यूरो वर्मा।

हिमाचल प्रदेश सरकार व पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे भांग उखाड़ो नशा मुक्ति अभियान के तहत आज रामशहर बस स्टैंड से स्वर्गद्वारी राधा कृष्ण मंदिर तक अभियान चलाया गया।

मिलीं जानकारी के मुताबिक़ इस दौरान शहरवासियों, नवयुवक मंडल, वाहन चालकों, सामाजिक संगठनों और पुलिस विभाग के समस्त कर्मचारियों ने सड़क किनारे उगे भांग के पौधों को उखाड़कर नष्ट किया।

अभियान के उपरांत थाना प्रभारी रामशहर विनोद कुमार ने बस स्टैंड पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्परिणामों और नशा मुक्ति के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के मन-मस्तिष्क को खोखला कर देता है और युवा पीढ़ी को इससे दूर रहना चाहिए।

थाना प्रभारी ने बताया कि यह 10 दिवसीय अभियान 5 से 15 सितम्बर तक थाना क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में चलाया जाएगा और आम जनता को जागरूक किया जाएगा।

इस अवसर पर उप थाना प्रभारी, एचएएसआई राम रतन, हेड कांस्टेबल, पूर्व प्रधान बाबूराम ठाकुर, राज शर्मा, रखा राम, सूरज कुमार, परमजीत, देशराज, पवन कौशल सहित अन्य पुलिस कर्मचारी व स्थानीय लोग मौजूद रहे।