/बद्दी उपमंडल में बरसात से नुकसान की रिपोर्ट जारी।

बद्दी उपमंडल में बरसात से नुकसान की रिपोर्ट जारी।

बद्दी, 10 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा।

उपमंडल अधिकारी (नागरिक) बद्दी के कार्यालय से जारी डेली लॉस रिपोर्ट (मॉनसून सीजन 2025) के अनुसार 10 सितम्बर की शाम 5 बजे तक क्षेत्र में मानवीय एवं पशु जीवन की हानि की कोई घटना दर्ज नहीं हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार, मानव जीवन और पशु जीवन दोनों श्रेणियों में कोई मौत, घायल या लापता व्यक्ति/पशु की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

हालांकि संरचनात्मक क्षति के अंतर्गत एक पक्के मकान को नुकसान पहुंचने की सूचना है। यह घटना 9 सितम्बर को दर्ज की गई, जिसमें एक मकान प्रभावित हुआ और अनुमानित नुकसान लगभग ₹30,000 आँका गया है। प्रभावित परिवार को प्रशासन द्वारा नियमानुसार राहत उपलब्ध करवाई जाएगी।

एसडीएम बद्दी कार्यालय ने बताया कि बरसात के कारण हुए नुकसान की दैनिक रिपोर्ट तहसील स्तर से संकलित की जा रही है ताकि समय पर राहत व पुनर्वास कार्य सुनिश्चित किए जा सकें