/विजयदशमी उत्सव का भव्य आयोजन 2 अक्टूबर को

विजयदशमी उत्सव का भव्य आयोजन 2 अक्टूबर को

नालागढ़ 28 सितंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, नालागढ़ नगर द्वारा श्री विजयदशमी उत्सव – शताब्दी वर्ष का आयोजन गुरुवार, 2 अक्टूबर 2025 को नगर के हेरिटेज पार्क में प्रातः 9:30 बजे से आरंभ किया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए नगर कार्यवाहक राकेश कुमार ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ग्लेनमार्क के प्लॉट हेड, सौनम्या दत्त उपस्थित रहेंगे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में विभाग कार्यवाह, कश्मीर मुख्य रूप से संबोधित करेंगे।

आयोजन समिति सदस्यों ने बताया कि सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में समय से 10 मिनट पूर्व उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के उपरांत भोजन की विशेष व्यवस्था भी रहेगी।

कार्यक्रम के संयोजक गुलशन कुमार, नगर कार्यवाह ने बताया कि विजयदशमी उत्सव संघ के शताब्दी वर्ष के तहत आयोजित किया जा रहा है, जिसमें समाज के सभी वर्गों की सहभागिता अपेक्षित है।