नालागढ़ 7 अक्टूबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
औद्योगिक नगरी बीबीएन के थाना मांनपुरा में गत दिवस दर्ज अभीयोग संख्या 101/25, माइनिंग एक्ट तथा मोटर वाहन अधिनियम के तहत अवैध खनन के संबंध में एक जेसीबी मशीन को बरामद किया गया है।
इस बात की पुष्टी करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि इस मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
(1)प्रदीप कुमार उर्फ दीपु, पुत्र पम्मी, निवासी गांव खोल बेड़ी, डाकघर मनपुरा, तहसील बद्दी, जिला सोलन (हि.प्र.), आयु 25 वर्ष – जेसीबी का मालिक।
(2) मुकेश कुमार उर्फ नानू, पुत्र प्रवीण कुमार, निवासी गांव ढेला, डाकघर लोधीमाजरा, तहसील बद्दी, जिला सोलन (हि.प्र.), आयु 21 वर्ष – जेसीबी ऑपरेटर।
उपरोक्त दोनों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस से पूर्व भी इस अभीयोग से संबंधित आरोपी मदन लाल @ मनीष, पुत्र कृष्ण कुमार, निवासी गांव हुंडी कुंडी, पोस्ट ऑफिस मनपुरा, तहसील बद्दी, जिला सोलन (हि.प्र.), आयु 21 वर्ष, को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया था।
आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।







