/ट्रेन की चपेट में आने से ऊना के दियाड़ा निवासी की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से ऊना के दियाड़ा निवासी की मौत

हिमाचल के ऊना जिले के अंब में दर्दनाक हादसा

शिमला (अंब), 9 अक्तूबर ,
हिमनयन न्यूज/ ब्यूरो/वर्मा।

हिमाचल के ऊना जिले की तहसील अंब के तहत आने वाले गांव भैरा में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा पेश आया, जिसमें ट्रेन की चपेट में आने से दियाड़ा निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई।

मृतक की पहचान शिव चरण दास उर्फ शौकी (50) पुत्र स्वर्गीय धनी राम, निवासी वार्ड नंबर 7, दियाड़ा के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, शिव चरण दास किसी कार्य से रेलवे ट्रैक के पास गए हुए थे।

इस दौरान अचानक वह गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है, वहीं स्थानीय लोगों ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।