/राज्य पैंनसर्ज महासंध रामशहर इकाई की बैठक । रूके हुए वितीय लाभ देने की उठाई मांग ।

राज्य पैंनसर्ज महासंध रामशहर इकाई की बैठक । रूके हुए वितीय लाभ देने की उठाई मांग ।


नालागढ (रामशहर )11 अप्रैल
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो

राज्य पेंशनर्स महासंघ इकाई रामशहर जिला सोलंन की साधारण बैठक इकाई के अध्यक्ष दाताराम शर्मा की अध्यक्षता में आज पंचायत सभागार कार्यालय रामशहर में संपन्न हुई । इस बैठक में जिला सोलन के महासचिव धनीराम जिला उपाध्यक्ष शंकर लाल व जिला उपाध्यक्ष हेतराम ने भी विशेष रुप से भाग लिया ।बैठक में विभिन्न विभागों निगमों व बोर्डो से सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपनी मांगों के लिए विशेष रुप से राज्य सरकार से आवाज उठाई ।

प्रमुख वक्ताओं में दाताराम शर्मा शंकरलालए नंदलाल शर्मा ब धनीराम ने अपने संबोधन में सरकार से पेंशन धारियों को महंगाई राहत की 11ः किस्त को अभिलंब जारी करने की मांग की ।वक्ताओं ने सरकार से यह भी मांग रखी कि जो कर्मचारी 01 01 2016 से लेकर फरवरी 2022 तक रिटायर हुए हैं एउनकी सभी प्रकार के लंबित वित्तीय लाभ शीघ्र अदा किए जाएं ।इस दौरान रिटायर हुए हजारों कर्मचारी संशोधित वेतनमान के वित्तीय लाभों से वंचित हैं एतथा सरकार से पुरजोर मांग करते हैं। कि सभी प्रकार के देय व वितिया लाभो को शीघ्र अदा करें अन्यथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अपने वित्तीय लाभों के लिए संघर्ष का रास्ता ही अपनाना पड़ेगा।