/जाबली में नई पुलिस चौकी स्थापित — सोलन में सुरक्षा व यातायात व्यवस्था होगी मजबूत

जाबली में नई पुलिस चौकी स्थापित — सोलन में सुरक्षा व यातायात व्यवस्था होगी मजबूत

सोलन, 9 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय उच्चमार्ग-5 पर जाबली में नई पुलिस चौकी स्थापित की है, जो जिले की सुरक्षा, कानून व्यवस्था और मादक पदार्थ तस्करी पर नियंत्रण में अहम भूमिका निभाएगी।

यह मार्ग हिमाचल का प्रवेश द्वार है, जहां से प्रतिदिन वीआईपी, पर्यटकों और वाहनों का भारी आवागमन रहता है। नई चौकी में 8 पुलिस कर्मी, जिनमें 1 उपनिरीक्षक (प्रभारी), 1 एएसआई, 1 मुख्य आरक्षी, 2 महिला आरक्षी सहित अन्य स्टाफ तैनात किया गया है।

चौकी के क्षेत्राधिकार में जाबली व नाभकोटी पंचायतों के 50 गांव शामिल किए गए हैं। इससे मादक पदार्थों की तस्करी रोकने, यातायात प्रबंधन सुधारने और आपात स्थितियों से निपटने में पुलिस की दक्षता बढ़ेगी।