/कल 04 अक्तूबर को औद्योगिक क्षेत्रों में दो घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

कल 04 अक्तूबर को औद्योगिक क्षेत्रों में दो घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

बद्दी, 03 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा।

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 04 अक्तूबर, 2026 को बद्दी क्षेत्र के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता बद्दी विकास गुप्ता ने दी।

उन्होंने बताया कि 04 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक 66 के.वी. केडबरी, यू.पी.एल., सिप्ला, हिन्दुस्तान, एरिस्टो, पेनीका तथा 66/33/11 के.वी. उपकेंद्र मलपुर से संचालित औद्योगिक इकाइयों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से आवश्यक सहयोग की अपील की है।